लोन

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: कारीगरों को मिलेगी लोन और ट्रेनिंग

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक और पेशेवर पहचान देने की एक बड़ी पहल है, जिसमें ट्रेनिंग, सस्ता लोन और टूलकिट जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. इस योजना के तहत 18 पारंपरिक काम करने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलता है, जिससे उनका काम छोटे स्तर से निकलकर बड़े बाजार तक पहुंच सकता है. 5 प्रतिशत ब्याज पर बिना गारंटी लोन और 15,000 रुपये की टूलकिट मदद इसे खास बनाती है. आवेदन प्रक्रिया आसान है और कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्वरोजगार बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

| | 0 Comments